{"_id":"6579513387b5d53a340e85a5","slug":"accused-of-taking-loan-from-bank-on-fake-documents-arrested-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज पर बैंक से ऋण लेने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज पर बैंक से ऋण लेने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Wed, 13 Dec 2023 12:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:07 PM IST
सार
बैंक से चार लाख रुपये के ऋण लेने के आरोपी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर 2017 में ही केस दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूरी कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी दस्तावेज की मदद से बैंक से चार लाख रुपये के ऋण लेने के आरोपी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर 2017 में ही केस दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूरी कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 2017 में मेडिकल कॉलेज रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने केस दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि बेलघाट के बघार निवासी विनोद कुमार यादव ने चारपहिया वाहन खरीदने के लिए ऋण का आवेदन किया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कोटा में देवरिया के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, दो साल से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था सत्यवीर
विज्ञापन
बैंक ने चार लाख रुपये का ऋण दिया था। फर्जी तरीके से अभिलेख तैयार किया गया था। इसके गारंटीकर्ता अनिल शाही थे। पुलिस ने विनोद और अनिल शाही पर केस दर्ज किया था। आरोपी विनोद पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन अनिल शाही फरार चल रहा था। अनिल शाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।