{"_id":"65566661aa23d677e604d7f4","slug":"accused-of-slapping-woman-arrested-sent-to-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-370326-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला को थप्पड़ मारने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला को थप्पड़ मारने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
विज्ञापन
रेती के पास लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद करने का आरोपी अरविंद।
- कोतवाली इलाके में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान महिला को मारा था थप्पड़
- पुलिस के विरोध पर हो गया था हंगामा, लाठियां भांजकर पुलिस ने खदेड़ा था
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेती चौक के पास बुधवार की रात में स्कूटी सवार महिला को थप्पड़ मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। आरोपी की वजह से ही रात में हंगामा हो गया था और पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को काबू करना पड़ा था। आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पकड़े गए आरोपी की पहचान राजघाट के हांसूपुर निवासी अरविंद यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हुंमायूंपुर में स्थापित प्रतिमा बुधवार की रात में विसर्जन को जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर पति के साथ एक महिला घर लौट रही थी। स्कूटी सवार के आगे निकलने की कोशिश के आरोप में उसे पीट दिया। महिला ने विरोध किया तो उसे भी थप्पड़ मार दिया। महिला की शिकायत पर ड्यूटी में लगे पुलिस वाले पहुंचे तो नशे में धुत युवक पुलिस वालों से भी उलझ गए। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस के हिरासत में लेते ही प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोगों ने उन्हें अपना साथी समझ लिया और हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर उत्पातियों को खदेड़ा और प्रतिमा को विसर्जन के लिए आगे भेजा। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि केस दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।