{"_id":"64848030808e85ee8a0447a6","slug":"accused-of-murderous-attack-on-bjp-leader-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-201840-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चेयरमैन चुनाव के दौरान हुआ था विवाद, आरोपी की मां थीं निर्दल प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बड़हलगंज इलाके के पुरानी हनुमानगढ़ी मोहल्ले में बीते 29 अप्रैल को भाजपा नेता पवन गुप्ता पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अंकित पटेल को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पवन की तहरीर पर हत्या की कोशिश, मारपीट, बलवा सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव में आरोपी की मां निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थीं।
आरोपी अंकित पुराना गोला थाना बड़हलगंज का निवासी है। पवन का आरोप है कि 29 अप्रैल की रात चुनाव प्रचार के दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी भी आए थे। वह कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान कुछ लोग तेज आवाज में माइक से अपना प्रचार करने लगे। बाद में विधायक से वार्ता करके चले गए तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। पथराव में पवन के सिर पर ईंट लगने से गहरी चोट आई। अन्य लोगों को भी चोटें आई थीं। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।