{"_id":"63073ff99b359d3d8f51fbd0","slug":"accused-of-molesting-girl-trying-to-set-fire-to-house-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: युवती से दुष्कर्म, घर में आग लगाने की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: युवती से दुष्कर्म, घर में आग लगाने की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 25 Aug 2022 02:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:55 PM IST
सार
इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों का छह साल से प्रेम संबंध था। आजाद ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और धोखे में रखकर दूसरी शादी कर ली थी। इसका विरोध करने पर युवती के किराये के घर में घुस गया और मारपीट कर घटना की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के एक मोहल्ले में सोमवार को युवती से मारपीट, दुष्कर्म व एलपीजी सिलेंडर की पाइप खोलकर आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। मंगलवार को केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को महादेव झारखंडी गेट के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहद्दीपुर पावन हाउस निवासी आजाद के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर शशिभूषण राय के मुताबिक, युवती ने बताया कि सोमवार को उसके घर में आजाद घुस गया और उसके साथ मारपीट कर जबरन छेड़खानी व दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने घर में आग लगाने के लिए गैस पाइप लाइन खोल दी थी। शोर मचाने पर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों का छह साल से प्रेम संबंध था। आजाद ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और धोखे में रखकर दूसरी शादी कर ली थी। इसका विरोध करने पर युवती के किराये के घर में घुस गया और मारपीट कर घटना की। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन