{"_id":"644bcfc8ca2aec9543092424","slug":"accused-of-molestation-and-video-viral-sent-to-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-144530-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरुवा कांड: सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपी भेजा गया जेल, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरुवा कांड: सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपी भेजा गया जेल, अन्य की तलाश जारी
Sat, 29 Apr 2023 11:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:22 AM IST
सार
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि दुष्कर्म की घटना 21 अप्रैल की है। पुलिस ने महिला को खोजा और फिर उसकी तहरीर पर केस दर्ज कर एक आरोपी भीम यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर जिले के उरुवा इलाके में महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के एक आरोपी भीम यादव को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट मं पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। वहीं, हिरासत में लिए गए महिला के दोस्त से पूछताछ के बाद पुलिस ने थाने से छोड़ दिया। महिला के बयान के आधार पर दोस्त का नाम मुकदमे से बाहर कर पुलिस ने उसे छोड़ा है। उधर, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। फिलहाल, वह पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपी भीम यादव उरुवा के मठभताडी गांव का निवासी है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सोशल मीडिया पर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि दुष्कर्म की घटना 21 अप्रैल की है। पुलिस ने महिला को खोजा और फिर उसकी तहरीर पर केस दर्ज कर एक आरोपी भीम यादव को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। भीम यादव से पूछताछ कर पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों का नाम-पता हासिल कर लिया है। पुलिस सर्विलांस व अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश में लगी है।
इसे भी पढ़ें: 2.36 मिनट के वीडियो में दिख रही बेखौफ बदमाशों की दरिंदगी, पीड़िता बोली- मुझे कहीं का नहीं छोड़ा
विज्ञापन
इस आधार पर हटाया गया दोस्त का नाम
पुलिस के मुताबिक, महिला ने जो तहरीर लिखी थी, उसमें आपसी बातचीत को उसने यह बोल दिया कि दोस्त के साथ बैठकर छेड़छाड़ कर रहे थे। महिला का कहना है कि उसके गांव में छेड़छाड़ आपस में हंसकर बातचीत को कहते है, लेकिन पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसके दोस्त को भी छेड़खानी का आरोपी बना दिया था। उसके पकड़े जाने के बाद अब महिला उसे छोड़ने की दुहाई दी। जांच के बाद उसकी भूमिका नहीं पाई गई और उसे छोड़ा गया।
यह हुआ था
उरुवा इलाके में 34 वर्षीय पीड़ित महिला का पति बेंगलुरु में रहकर काम करता है। महिला पिछले एक साल से गोला में अपने मायके में रहती है। 21 अप्रैल को महिला अपने दोस्त के साथ बाइक से उरुवा बाजार आई थी। यहां पर खरीदारी करने के बाद वह फिर दोस्त के साथ लौट रही थी। रास्ते में समय माता मंदिर के बाद दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान आरोपी भीम ने अपने दो दोस्तों को भी फोन करके बुला लिया। आरोपियों ने महिला के दोस्त को मारने के साथ ही महिला से दुष्कर्म भी किया। इसके बाद आरोपी बाइक के पास आकर राधेश्याम के पर्स से 2170 रुपये और महिला के पर्स से 36 सौ रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन