{"_id":"63c3a2b07734966bf3169237","slug":"accused-of-making-obscene-video-and-posting-it-on-social-media-arrested-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर करता था पोस्ट, शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर करता था पोस्ट, शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
Sun, 15 Jan 2023 12:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:22 PM IST
सार
कैंट इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अमित यादव पिछले छह माह से अश्लील शरारत का वीडियो बना रहा था। पहले यह विडियो रामगढ़ताल नौकायन पर बनाता था, लेकिन जब वहां पुलिस ने मना किया तो मोहद्दीपुर स्थित ह्वी-पार्क में अश्लील शरारत का वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील शरारत का वीडियो बनाकर अश्लीलता फैलाने के आरोपी को शनिवार को कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित यादव निवासी मठिया बुजुर्ग, जगदीशपुर थाना खोराबार के रूप में हुई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।
कैंट इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अमित यादव पिछले छह माह से अश्लील शरारत का वीडियो बना रहा था। पहले यह विडियो रामगढ़ताल नौकायन पर बनाता था, लेकिन जब वहां पुलिस ने मना किया तो मोहद्दीपुर स्थित ह्वी-पार्क में अश्लील शरारत का वीडियो बनाने लगा। इसके बाद लोगों ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर शिकायत की थी। साथ ही एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश में लग गई थी। इसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जहां महिला/पुरुष अपने परिवार के साथ टहलने जाया करते हैं।
विज्ञापन
वहां पर लोगों का अमित यादव अश्लील शरारती वीडियो अपने साथियों के साथ बनाता था। उसे सोशल मीडिया पर डालकर रुपये भी कमाता था। इस वीडियो से समाज में गलत संदेश जा रहा था। यहां तक की लोग परिवार के साथ ह्वी-पार्क में जाना बंद कर दिए थे।