{"_id":"646a6fb0820e72ec550f50a4","slug":"accused-of-killing-wife-arrested-sent-to-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-176294-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
दहेज के लिए हत्या कर शव जलाने का है आरोप, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पत्नी की हत्या के आरोपी मानवेंद्र सिंह को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
जानकारी के मुताबिक, मोहद्दीपुर निवासी अरुण चौहान की बहन रिंकी की शादी वर्ष 2016 में पिपराइच के अमवा निवासी मानवेंद्र से हुई थी। मानवेंद्र व उसका परिवार आदर्श नगर सिंघड़िया पर किराए पर रहता था। 17 मई 2023 को रिंकी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने बिना मायके वालों को सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया। जिसके बाद मृत रिंकी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पांच लाख रुपये व गाड़ी न देने पर उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जला दिया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रविवार को इंजीनियरिंग कालेज चौकी इंचार्ज अवधेश मिश्रा ने आरोपी पति मानवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी जेठ व जेठानी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पति ने बताया कि पत्नी रिंकी के पेट में पथरी थी। वह फट गया जिससे मौत हो गई।