{"_id":"5f355bc88ebc3e3ce5602830","slug":"accused-of-killing-father-for-land-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जमीन की खातिर पिता की हत्या का आरोप, सुबह इस हाल में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जमीन की खातिर पिता की हत्या का आरोप, सुबह इस हाल में मिला था शव
Thu, 13 Aug 2020 09:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Aug 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके के नेवादा गांव में एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वृद्ध की बड़ी बहू ने देवर पर जमीन के लिए हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान नही हैं। ऐसे में पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, छोटेलाल गौड़ (75) निवासी पंचायत नेवादा के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र राजन गुजरात में रह कर नौकरी करता है। छोटा पुत्र 32 वर्षीय कृष्णा उर्फ टार्जन गांव में ही अपनी पत्नी व पुत्री के साथ रहता है। पिता के नाम से नेवादा फोरलेन पर चार डिसमिल जमीन थी।
विज्ञापन
आरोप है कि कृष्णा अपने हिस्से की दो डिसमिल जमीन बेचना चाहता था। इसके लिए गांव के ही एक व्यक्ति से धनराशि भी ले ली थी। जमीन बेचने के लिए पिता पर दबाव भी बनाया लेकिन वह तैयार नहीं हुए। इस कारण कृष्णा आए दिन मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि बुधवार की रात भी कृष्णा ने अपने पिता को मारापीटा और रात में सोने में गला दबा दिया। बृहस्पतिवार की सुबह बड़ी बहू जब उन्हें जगाने गई तो वह मृत पड़े हुए थे। बहू के चीखने पर आसपास के लोग जुटे। बहू व भतीजे का आरोप है कि नशे में धुत कृष्णा ने ही रात में अपने पिता की गला दबा कर हत्या कर दी।
पट्टीदारों ने इस मामले की सूचना बृहस्पतिवार को पुलिस को दी। सूचना पाकर बड़हलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, मृतक की बड़ी बहू ने थाने पर तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। मृतक लकवे व बीपी का मरीज था। शरीर पर चोट का कोई प्रत्यक्ष निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी, फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।