फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of kidnapping and raping a teenage girl arrested

Gorakhpur News: अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2024 04:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and raping a teenage girl arrested
शनिवार रात दो साथियों की मदद से घर से किया था अगवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का बहला-फुसला कर अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी भी किशोरी के गांव का ही है।

पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर के अनुसार, शनिवार रात गांव का ही एक युवक अपने दो साथियों की मदद से उनकी बेटी को बहला-फुसला कर घर से भगा ले गया। तहरीर के आधार पर पर गुलरिहा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने आरोपित मनीष को मेडिकल काॅलेज के पास से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। जांच में किशोरी से दुष्कर्म की जानकारी होने पर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाॅक्सो की धारा बढ़ाई। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article