{"_id":"64ddd089fe47bd2a880c7508","slug":"accused-of-kidnapping-and-molesting-teenager-arrested-in-gorakhpur-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से पुलिस को थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से पुलिस को थी तलाश
Thu, 17 Aug 2023 01:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:17 PM IST
सार
महराजगंज जनपद के पनियरा थाने क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां ने सोमवार की रात पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का ही युवक अमन उसकी 16 वर्षीय पुत्री से एक साल से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई किशोरी को शादी का झांसा देकर अपहरण कर दुष्कर्म करने व घायल कर छोड़कर भाग जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी पर उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।आरोपी की पहचान कैंपियरगंज के अमन निषाद के रूप में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जनपद के पनियरा थाने क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां ने सोमवार की रात पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का ही युवक अमन उसकी 16 वर्षीय पुत्री से एक साल से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: फाइनेंस कंपनी में गबन का आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, टैबलेट, फिंगर प्रिंट डिवाइस बरामद
उस दौरान उसने शादी का झांसा देकर बेटी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। जब इस बात की जानकारी लगी तो बेटी को अपने मायके कैंपियरगंज भेजवा दिया। वह 15 दिन वहां रही, लेकिन अमन वहां भी जाने लगा। एक दिन बेटी को लेकर फरार हो गया था। मेरे भाई ने उनका पीछा कर पकड़ना चाहा तो गांव से कुछ दूरी पर बेटी घायलावस्था में मिली।