फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of fraud arrested; carried a reward of 10,000.

Gorakhpur News: सड़क हादसे में जीजा और बेटे की मौत, साली घायल

Thu, 23 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 23 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud arrested; carried a reward of 10,000.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के तकिया गांव के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जीजा और साली के एक वर्षीय बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि साली का इलाज एम्स में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, अमवा फर्टिलाइजर निवासी शिवानंद का बेटा अभिषेक (28) मजदूरी करता था। वह बुधवार को कुशीनगर जिले के गौरा निवासी अपनी साली अंजली (25) और उसके एक वर्षीय बेटे हर्ष को बाइक से गोरखपुर से जगदीशपुर स्थित उसके मायके छोड़ने जा रहा था। शाम करीब सात बजे जब वह तकिया गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची जगदीशपुर चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से एम्स पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान अभिषेक और हर्ष ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैंट आभा सिंह ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही वाहन और चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed