{"_id":"640eefbaf82f679471012033","slug":"accused-of-forgery-of-one-crore-arrested-in-gorakhpur-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक करोड़ की जालसाजी करने का आरोपी गिरफ्तार, जमीन के नाम पर करता था धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक करोड़ की जालसाजी करने का आरोपी गिरफ्तार, जमीन के नाम पर करता था धोखाधड़ी
Mon, 13 Mar 2023 03:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Mar 2023 03:15 PM IST
सार
एसएसपी के आदेश पर अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू की गई तो पता चला कि यह दूसरे की जमीन को दिखाता था या फिर विवादित जमीन का कागज दिखाकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री भी करा देता था। रुपये अपने खाते में लेता था, इस वजह से लोगों को विश्वास हो जाता है।
विज्ञापन
एक करोड़ की जालसाजी के आरोप में पकड़ा गया सत्यवान यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जमीन के नाम पर एक करोड़ रुपये की जालसाजी करने के आरोपी प्रापर्टी डीलर सत्यवान यादव को पिपराइच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि विवादित जमीन को दिखाकर वह फर्जी रजिस्ट्री कराकर रुपये ऐंठ लेता था।
विज्ञापन
उसके खिलाफ चार अलग-अलग केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस की जांच में कई और लोगों से भी जालसाजी का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि उनके द्वारा तहरीर देने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी सत्यवान यादव शाहपुर के मोहनापुर का मूल निवासी है। पिपराइच थानेदार सूरज सिंह ने बताया कि चार अलग-अलग लोगों ने जमीन के नाम पर जालसाजी किए जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू की गई तो पता चला कि यह दूसरे की जमीन को दिखाता था या फिर विवादित जमीन का कागज दिखाकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री भी करा देता था। रुपये अपने खाते में लेता था, इस वजह से लोगों को विश्वास हो जाता है।
इस तरह से आरोपी ने चार लोगों से करीब एक करोड़ रुपये हड़प लिए थे। वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।