{"_id":"64a32ce3423553f429005556","slug":"accused-of-embezzling-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-getting-discount-in-car-purchase-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-228169-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गाड़ी खरीद में छूट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गाड़ी खरीद में छूट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
- दो युवकों ने मुंडेरा बाजार निवासी मोनू जायसवाल पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा । चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार निवासी अजय और टिंकू ने मुंडेरा बाजार के वार्ड नंबर 4 निवासी मोनू जायसवाल पर गाड़ी खरीद में छूट दिलाने के नाम पर जालसाजी कर 6.82 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है।
भोपा बाजार निवासी अजय पुत्र स्व० जवाहिर गुप्ता ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि नवंबर 2022 में मोनू जायसवाल उनसे मिला और गाड़ी खरीद में प्रति गाड़ी लाख रुपये की भारी छूट दिलाने के नाम पर तीन बार में 2.66 लाख, 2.65 लाख और 1.41 लाख रुपये अपने हाथ में लिया। उसके बदले दो सीएनजी ऑटो और एक रिक्शा प्रदत्त कराया।
गाड़ियों का कागजात मांगने पर आज कल करते हुए बाद में एक गाड़ी का कागज दिया। जिस पर दूसरे का नाम दर्ज था। इसकी आपत्ति करने पर मार्च 2023 में ठीक कराने का वादा किया। इसी बीच तीनों गाड़ियां बकाया वसूली में एजेंटों द्वारा खींच ली गईं। एक बार मोनू ने खींची गाड़ी को वापस भी कराया। अब मोनू ने तीनों गाड़ियों के खींच लिए जाने पर अपनी गलती मानते हुए रुपये वापस करने का वादा किया। लेकिन अब आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन
इसी तरह भोपा बाजार निवासी टिंकू ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि मोनू ने उसे दो पहिया गाड़ी में दस हजार के छूट का झांसा दिया और 70 हजार रुपये अपने हाथ में ले लिया। गाड़ी तो मिली पर गाड़ी का कागज आज तक नहीं दिया। पैसा वापस मांगने पर आनाकानी कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।