{"_id":"5fb6bb5e8ebc3eb8670bf865","slug":"accused-of-domestication-physically-abused-even-miscarried-gorakhpur-city-news-gkp373774938","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल पहले मंदिर में रचाई थी शादी, शारीरिक शोषण और गर्भपात के बाद अब मुकर गया पूरा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन साल पहले मंदिर में रचाई थी शादी, शारीरिक शोषण और गर्भपात के बाद अब मुकर गया पूरा परिवार
Fri, 20 Nov 2020 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में करीब तीन साल पहले पति से अलग होने के बाद जैसे-तैसे जीवन यापन कर रही महिला को घर बसाने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज कैंटीन के संचालक राहुल यादव ने परिवार वालों के साथ मिलकर यह काम किया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर राहुल यादव, पिता सुभाष यादव, भाई झीनक यादव, किशन यादव, बहन सपना यादव और राहुल की माता के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, दुष्कर्म, गर्भपात कराने, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने लिखा है कि उसकी पांच साल की एक बच्ची है। पति से संबंध खत्म होने पर वह गुलरिहा इलाके में रहती थी और प्राइवेट काम कर जीवन यापन करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मेडिकल कॉलेज में कैंटीन चलाने वाले राहुल यादव से हो गई।
विज्ञापन
राहुल ने अपने पिता, भाई, बहन, मां और घरवालों की मौजूदगी में महिला से पुराने जीवन को भूलकर नई शुुरुआत करने को कहा। करीब तीन साल पहले उसने मंदिर में शादी कर ली, फिर एक कमरा किराये पर लेकर साथ रहने लगा। इस दौरान कई बार शादी के पंजीकरण के लिए कहा, लेकिन राहुल तैयार नहीं हुआ।
अप्रैल 2020 में वह तीन महीने की गर्भवती थी, तो राहुल ने गर्भपात कराने के बाद शादी से मना कर दिया। अब राहुल के परिवार वाले भी मुकर गए हैं। 12 नवंबर को घर पर आए राहुल के परिवार वालों ने धमकी भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है।