फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of beating student for throwing ball in class, family members created ruckus in Gorakhpur

Gorakhpur News: क्लास में गेंद फेकने को लेकर छात्र की पिटाई का आरोप, परिजनों ने मचाया हंगामा

Tue, 07 May 2024 12:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2024 12:10 PM IST
सार

बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि प्रबंधक ने उसकी पिटाई करने के बाद धूप में खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो वह स्कूल पहुंच कर हंगामा करने लगे। विवाद की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों तरफ से विवाद का वीडियो बनाया जाने लगा। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Accused of beating student for throwing ball in class, family members created ruckus in Gorakhpur
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजघाट क्षेत्र के बेतियाहाता स्थित कैटेलिस्ट हाइब्रिड स्कूल में सोमवार दोपहर में छात्र के पिटाई का आरोप लगाकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक व प्रबंधक ने पिटाई कर बच्चे को धूप में खड़ा कर दिया। पीड़ित छात्र के मां की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मियां बाजार पूर्वी फाटक निवासी हनी तबसून ने राजघाट पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा अलरेहान कैटेलिस्ट हाइब्रिड स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र है। सोमवार को कक्षा में कोई छात्र गेंद लेकर पहुंचा। उसने खाली कक्षा के दौरान बोर्ड पर गेंद फेंक दी।
विज्ञापन


आवाज सुनकर बगल की कक्षा में मौजूद स्कूल के प्रबंधक पहुंच गए। वह पांच-छह बच्चों को पकड़ कर पूछताछ करने लगे। आरोप है कि इस दौरान वह उनकी पिटाई भी किए। इस बीच किसी ने गेंद फेंकने का आरोप अल रेहान पर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक ने उसकी पिटाई करने के बाद धूप में खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो वह स्कूल पहुंच कर हंगामा करने लगे। विवाद की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों तरफ से विवाद का वीडियो बनाया जाने लगा।


बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पीड़ित छात्र की मां हनी तबसून ने राजघाट पुलिस को तहरीर दी। पुलिस एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed