{"_id":"6a6d14c6664178e970055a9e","slug":"accused-linked-to-shyamdeurwas-gang-36-police-searching-for-other-assailants-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1404287-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फोरलेन पर युवक से मारपीट के मामले में आठ पर प्राथमिकी, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फोरलेन पर युवक से मारपीट के मामले में आठ पर प्राथमिकी, पांच गिरफ्तार
Sat, 01 Aug 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी श्यामदेउरवा के गैंग-36 से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। उधर, घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा निवासी मोहम्मद सैफ, विष्णु, सरफुद्दीन उर्फ सनकी व भिटौली निवासी बदरुजमा और जुनैद के रूप में हुई है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
श्यामदेउरवा क्षेत्र के सेमरा चंदौली निवासी धीरेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे वह घर से लखनऊ जाने के लिए निकला था। वह गुलरिहा थाना क्षेत्र में बरगदहीं के आगे एक रिजार्ट के पास पहुंचा था, तभी बाइक और कार सवार कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि फहद, जुलकरनैन, तारिक, सफरुद्दीन उर्फ सनकी, सैफ, विष्णु, शारूख और नसीम ने धीरेंद्र पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सीओ रवि सिंह ने बताया कि आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज, बलवा, मारपीट, धमकी और जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। भागे हुए आरोपियों की तलाश जारी है।