फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accused arrested when traders were under pressure in Gorakhpur

गोरखपुर: व्यापारियों का दबाव बना तो आरोपी गिरफ्तार, खजनी थाने के सामने जाम से राहगीर परेशान

Tue, 18 Jul 2023 02:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Jul 2023 02:54 PM IST
सार

व्यापारी आशीष जायसवाल की खजनी कस्बे में हार्डवेयर की दुकान है। उनकी दुकान से मऊ के मयंक मिश्रा ने उधारी पर एक महीने पहले सामान लिया था। आरोप है कि 11 जुलाई को रुपये वापस मांगने पर मयंक ने अपने साथियों के साथ उन्हें दौड़ा लिया। आशीष जान बचाने पड़ोसी के घर की छत पर गए थे। इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए थे।

विज्ञापन
accused arrested when traders were under pressure in Gorakhpur
गोरखपुर समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के खजनी में व्यापारी आशीष जायसवाल की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसने के मामले में व्यापारियों ने उग्र प्रदर्शन किया। थाने के सामने एक घंटे तक जाम लगने से पुलिस दबाव में आ गई। इसके बाद आरोपी मयंक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, व्यापारी आशीष जायसवाल की खजनी कस्बे में हार्डवेयर की दुकान है। उनकी दुकान से मऊ के मयंक मिश्रा ने उधारी पर एक महीने पहले सामान लिया था। आरोप है कि 11 जुलाई को रुपये वापस मांगने पर मयंक ने अपने साथियों के साथ उन्हें दौड़ा लिया।
विज्ञापन


आशीष जान बचाने पड़ोसी के घर की छत पर गए थे। इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए थे। उधर, घरवालों का आरोप है कि मयंक ने उन्हें छत से धक्का दे दिया था, जिससे वह हाईटेंशन तार की करंट की चपेट में आकर झुलस गए। लखनऊ में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: करंट से झुलसे व्यापारी की पत्नी-बच्चों के साथ भीड़ ने लगाया जाम, मांगा न्याय
 

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार की सुबह 10:30 बजे कई व्यापारी, आशीष की पत्नी और बच्चों के साथ सड़क पर आ गए। इसके पहले व्यापारी नेता विमलेश तिवारी उर्फ रामेश्वर तिवारी, प्रधान रुद्र प्रताप सिंह, अर्जुन जायसवाल, रामवृक्ष वर्मा, दीनानाथ मोदनवाल, अनिल वर्मा आदि ने पूरे कस्बे में घूमकर सभी व्यापारियों को धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए एकजुट किया। व्यापार मंडल और खजनी विकास मंच के बुलाने पर व्यापारियों की भीड़ बढ़ती गई, जिसे देखकर हरकत में आए प्रशासन ने लोगों को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाते हुए धरना-प्रदर्शन खत्म करने की अपील की।

लेकिन व्यापारियों और परिजनों ने पुलिस व जांच अधिकारी पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित करने और किसी अन्य से जांच कराकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। बाद में समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया।

धरना-प्रदर्शन में पीड़ित युवक के परिजनों के साथ राजेंद्र सेठ, गौरीशंकर वर्मा, रामजी वर्मा, शेषमणि पांडेय, दुर्गेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, संतोष कसौधन, टुन्नू विश्वकर्मा, केशव सेठ, शेषमणि पांडेय, राम अशीष बेलदार आदि शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed