फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accused arrested

जिस महिला के शव से आंख गायब हुई थी, उसकी दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Wed, 06 Jan 2021 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
accused arrested
जिस महिला के शव से आंख गायब हुई थी, उसकी दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो चौहान टोला की रहने वाली जिस महिला के शव से आंख गायब हो गई थी, उसकी दहेज हत्या के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने पति नितेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। उधर, शव से आंख गायब होने के मामले में मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि मामला स्वास्थ्य विभाग का है, उसे जांच पड़ताल करनी चाहिए। भवन खराब है तो उसकी मरम्मत स्वास्थ्य विभाग को करानी चाहिए।
जानकारी के अनुसार, बीते 31 दिसंबर को चौहान टोला की अनुराधा उर्फ रानी की लाश कमरे में पंखे से लटकी मिली थी। गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। ससुरालवालों ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या बताते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने शव के पंखे से उतारे जाने व पोस्टमार्टम भेजने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को दे दिया गया था। इस बीच अनुराधा की दाहिनी आंख गायब होने की एक तस्वीर सामने आई। तस्वीर में महिला वही साड़ी पहने थी, जो पुलिस के पास उस समय की फोटो में है, जब पोस्टमार्टम भेजा गया था। अभी तक यह सामने नहीं आ सका कि महिला की आंख गायब कब और कैसे हुई।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि घर से मोर्चरी भेजे जाने तक आंख मौजूद थी, इसके साक्ष्य भी उसके पास हैं। उधर मंगलवार को दहेज हत्या की जांच कर रहे सीओ चौरीचौरा दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित पति नितेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर गुलरिहा रवि राय का कहना है कि शव को सील करते समय वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी हुई थी। आंख पूरी तरह सुरक्षित थी। कोई तहरीर भी नहीं है। पूरा मामला स्वास्थ्य विभाग से संबंधित है। उधर, सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय का कहना है कि पंचनामे में आंखों में चोट का जिक्र था। रही बात आंखों के चूहे के कुतरने की, तो इसकी जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार है, जो कोर्ट में जाएगी। जिसे देखने का अधिकार हमारे दायरे में नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र होगा तो कोर्ट के आदेश पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

जर्जर घोषित होने के बाद भी पुराने पोस्टमार्टम हाउस में रखे जाते हैं शव
मेडिकल कॉलेज स्थित पुराने पोस्टमार्टम हाउस का भवन जर्जर घोषित हो चुका है। इस नाते नया पोस्टमार्टम हाउस भवन बना है। लेकिन शवों को पुराने पोस्टमार्टम हाउस के भवन में ही रखा जाता है। पुराना भवन कई जगहों पर टूटा फूटा है। खिड़कियां भी टूटी हैं, जहां से चूहों आदि के अंदर जाने का खतरा बना रहता है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि आंख को चूहों ने ही कुतर दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed