फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused arrested for selling the same plot of land twice using forged documents.

Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज से एक ही जमीन को दो बार बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for selling the same plot of land twice using forged documents.
झंगहा। फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक ही जमीन को दो बार बेचने के मामले में झंगहा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजधानी खिरिहवा टोला निवासी रामानंद के रूप में हुई है। आरोप है कि रामानंद ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले से बिकी जमीन को बेचने के नाम पर 20.25 लाख रुपये ले लिए और उसकी रजिस्ट्री भी करा दी। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विश्वनाथपुर गड़ेरिया टोला निवासी सिंधू साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह मकान बनवाने के लिए जमीन तलाश रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें झंगहा थाना क्षेत्र के राजधानी खिरिहवा टोला स्थित गाटा संख्या 3542 की 49 एयर जमीन दिलाने का भरोसा दिया। जमीन पसंद आने के बाद सिंधू साहनी ने अलग-अलग तिथियों में नकद, चेक और आरटीजीएस के माध्यम से 20.25 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद तीन जुलाई 2025 को आरोपियों ने उनके नाम से जमीन की रजिस्ट्री करा दी। पीड़ित जब जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा तो उसे जानकारी हुई कि जिस जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम कराई गई है, वह पहले ही आठ दिसंबर 2004 को राजधानी गांव निवासी निर्मला देवी के नाम हो चुकी है।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसी जमीन को दोबारा बेच दिया था। फर्जीवाड़े की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे। इस पर उन्होंने तीन लाख रुपये तो लौटा दिए, लेकिन शेष 17.25 लाख रुपये देने के बजाय धमकी देने लगे। सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर 16 फरवरी को राजधानी गांव निवासी रामानंद, चंद्रशेखर भारती, विजय तिवारी, सुशीला देवी, मनोज, सत्य प्रकाश, प्रमोद, रामनिवास और चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर निवासी सुदर्शन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें रामानंद को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed