फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused arrested for killing woman by drinking poison in Gorakhpur

गोरखपुर: महिला को जहर पिलाकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Fri, 17 Dec 2021 05:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Dec 2021 05:14 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में पिता की तहरीर पर सुरेश यादव, उसके भाई राजेश यादव, पिता दुलारे, मां गुड़िया, बहन सीमा और राजेश की पत्नी अमरावती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Accused arrested for killing woman by drinking poison in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके की एक महिला को जहर पिलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर पहले दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगा था, लेकिन पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक हफ्ते पहले खेत में एक महिला बेहोश अवस्था में मिली थी। जिसका इलाज के दौरान 14 दिसंबर को मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पिता की तहरीर पर सुरेश यादव, उसके भाई राजेश यादव, पिता दुलारे, मां गुड़िया, बहन सीमा और राजेश की पत्नी अमरावती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है। पीपीगंज थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि सुरेश यादव को शु्क्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed