फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused arrested for demanding extortion by threatening MLA

Gorakhpur News: विधायक को धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for demanding extortion by threatening MLA
कैंपियरगंज। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में विधायक फतेह बहादुर सिंह और उनके समर्थकों को फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार देर रात उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र के बड़का पठनपुरवा गांव निवासी रजनीकांत के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप है। शनिवार दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रजनीकांत मोबाइल फोन से क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री के समर्थकों को कॉल करता था। बातचीत के दौरान वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें डराता-धमकाता था और रुपये की मांग करता था। मामले में चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह के बेटे नवीन सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपी की बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे पैसे देने के बहाने उसके घर के पास बुलाया। योजना के तहत जैसे ही रजनीकांत रात में तय स्थान पर पहुंचा, पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी कोई खास विरोध नहीं कर सका। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने माना कि वह लोगों को डराकर उनसे रुपये वसूलने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed