फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused absconding in elderly couple murder case

Gorakhpur News: बुजुर्ग दंपति हत्या मामले में आरोपी फरार

Wed, 29 May 2024 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Accused absconding in elderly couple murder case
-सुरक्षा को लेकर परिवार ने लगाई गुहार, गोला के फत्तेपुर गांव का मामला
विज्ञापन

- आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर मारा छापा

अमर उजाला ब्यूरो
गोला (गोरखपुर)। क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में रविवार की देर रात नशेड़ी बेटे ने हैंडपंप की हैंडल से वार कर माता-पिता की हत्या कर दी थी। इस मामले में अभी तक पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल इस्तेमाल न करने की वजह से आरोपी की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिवार के लोग डरे सहमे हैं। परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
बता दें कि रविवार की रात फत्तेपुर निवासी दयानंद ने पिता राजपति (75) व माता मुराती देवी (75) के सिर पर हैंडपंप की हैंडल से वार कर दिया। इसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की एक अस्पताल में मौत हुई।
विज्ञापन


--------
शव को नदी में किया प्रवाहित
मृतक दंपति की पोस्टमार्टम के बाद शवों को सोमवार को देर शाम परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक साधू समाज से ताल्लुक रखते थे, चूंकि उनकी सामान्य मौत नहीं हुई थी, इसलिए उन्हें गंगालाभ दिया गया, यानी नदी में प्रवाहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित
परिजन दो लोगों के खोने से काफी सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने मां-बाप की हत्या कर चुका है, इसलिए अब किसी की भी हत्या कर सकता है। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया है।


--------
पत्नी बोली, मैं मिलती तो मुझे भी मार देता
आरोपी दयानंद की पत्नी चंदा ने बताया कि हत्या वाली रात यदि वह मुझे पा गया होता तो मुझे भी मार दिया होता, लेकिन मैं पट्टीदार के घर शादी थी, वहीं रुक गई। इसलिए मैं बच गई। उसने बताया कि तीन-तीन बच्चों की परवरिश को लेकर परेशान हूं। उनकी शिक्षा से लगाए शादी तक कैसे निर्वहन होगा। यह चिंता सता रही है। जब तक सास-ससुर जिंदा थे, उनका सहारा था। परिजनों ने कहा कि हम लोगों को पता चला था कि हत्या करने के बाद दयानंद एक गांजा बेचने वाले के घर छुपा था। वहां पुलिस के पहुंचने से पहले वह भाग गया।
----------
परिजनों की सुरक्षा को लेकर हम चौकन्ना हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-रत्नेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed