फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Account opened in Gorakhpur...two enrolled

Gorakhpur News: गोरखपुर में खुला खाता...दो ने किया नामांकन

Sat, 05 Oct 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Account opened in Gorakhpur...two enrolled
गोरखपुर लोकसभा सीट से आठ और बांसगांव से दो ने लिए पर्चे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में खाता खुल गया। अल हिंद पार्टी के राम प्रसाद और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राधेश्याम सेहरा ने पर्चा दाखिल किया। बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से एक भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
सुबह 11 बजे से एडीएम एफआर और एडीएम सीआरओ कोर्ट में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर एक बजे नामांकन करने अल हिंद पार्टी के राम प्रसाद पहुंचे। एडीएम के कोर्ट से रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम कैंपियरगंज रोहित मौर्य सहायक रिटर्निग ऑफिसर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की मौजूदगी में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर दो बजे राधेश्याम सेहरा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दूसरी ओर बांसगांव से कोई प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर संसदीय सीट से अशोक अग्रहरि, प्रेम प्रकाश, हरीश त्रिपाठी, साहबजादा, रमाकांत, सोनू राय, विजय भारती और नित्यानंद ने पर्चे लिए। कुल 15 सेट पर्चे लिए गए। इसी प्रकार बांसगांव लोकसभा से रामा और राकेश कुमार सिद्धार्थ ने पर्चे लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed