फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Innocent died by drowning in tub full of water kept in bathroom of house

एक गलती जान पर भारी: घर के बाथरूम में रखे पानी से भरे टब में डूबकर मासूम की मौत, मचा हड़कंप

Sat, 22 Jul 2023 04:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Jul 2023 04:50 PM IST
सार

बाथरूम में कपड़े धोने के लिए टब में पानी रखा था। दरवाजा खुला होने से डेढ़ साल का बच्चा घुटने के बल चल कर कमरे में पहुंच गया और पानी से भरे टब में गिरकर डूब गया। परिजन बाथरूम की ओर गए तो बच्चा पानी में पड़ा हुआ था और उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी।

विज्ञापन
Innocent died by drowning in tub full of water kept in bathroom of house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवां इलाके के बनौली गांव में घर के बाथरूम में रखे पानी से भरे टब में शुक्रवार को डूबने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। थोड़ी देर बाद परिजनों की जब नजर पड़ी तो चीख पुकार मच गई। खुद को कोसते हुए मां बदहवास हो जा रही थी। आसपास के लोग भी बच्चे को देखकर लापरवाही पर परिवार को कोसते नजर आए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बनौली गांव निवासी गुड्डू यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र आयुष अभी घसीटकर चलता था। बाथरूम में कपड़े धोने के लिए टब में पानी रखा था। दरवाजा खुला होने से बच्चा घुटने के बल चल कर कमरे में पहुंच गया और पानी से भरे टब में गिरकर डूब गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दुल्हन निकली 420: सास को कमरे में बंद कर बहू जेवर लेकर चंपत, CCTV में कैद हुई घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कहीं पर मासूम के नहीं मिलने पर परिजन बाथरूम के ओर गए तो बच्चा पानी में पड़ा हुआ था और उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। आनन-फानन परिजन पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की इस तरह से मौत की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed