{"_id":"64ee4f003da6ad291e04b1ba","slug":"accidental-death-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-288379-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिकअप व बाइक की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिकअप व बाइक की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंगहा क्षेत्र में हुआ हादसा, चचेरी बहन व उसकी बेटी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रह्मपुर (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र के गोबडौर से बोहाबार मार्ग पर शिकारगढ़ गांव के पास पिकअप और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार करौता निवासी 40 वर्षीय मनोज की मौत हो गयी। चचेरी बहन अर्चना व उसकी तीन वर्षीय बेटी अदिति घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, मनोज चचेरी बहन अर्चना व उसकी बेटी आदिती को लेकर महुअरकोल गांव में झाड़-फूंक कराने गया था। लौटते वक्त शिकारगढ़ गांव के पास साधु मोड़़ पर पिकअप से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप खेत में पलट गई। बाइक सवार मनोज भी गिर गया। पिकअप उसके सिर पर चढ़ने से उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठी अर्चना व उसके गोंद मे बैठी बेटी घायल हो गईं। अर्चना की हालत गम्भीर बताई जा रही है। मनोज माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पांच लड़की व एक लड़का है।