{"_id":"64cfeb33ab62f4fbda057254","slug":"accidental-death-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-264401-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इद्रीश की मौत, परिजनों का आरोप-मकान टूटने की आशंका से लगा सदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इद्रीश की मौत, परिजनों का आरोप-मकान टूटने की आशंका से लगा सदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शाहपुर निवासी और मासूम बाबा की मजार के आगे फूल-खुरमा बेचने वाले 65 वर्षीय मोहम्मद इद्रीश की शनिवार की भोर में बीआरडी मेडिकल कालेज में मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने आरोप लगाया कि गोड़धोइया नाले के सुंदरीकरण में इद्रीश का एक मकान पूरा और दूसरे का अधिकांश हिस्सा जद में आ रहा है। मकान टूटने की आशंका से उन्हें सदमा लगा और तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई।
पत्नी जयबुन निशा ने बताया कि वर्ष 2004-05 में गोड़धोइया नाले के किनारे जंगल मातादीन के ज्ञानपुरम मोहल्ले में पति ने मकान बनवाया था। उनके दो बच्चे शाबिर और इम्तियाज मजदूरी करते हैं। वह घर के नजदीक स्थित मजार के पास महिलाओं से संबंधित सामान बेचती हैं और पति वहीं फूल व खुरमा बेचते थे। दंपती ने गोड़धोइया पुल के पास भी एक मकान बनवा रखा है।
जयबुन का कहना है कि ज्ञानपुरम वाला पूरा मकान ही गोड़धोइया विस्तारणीकरण में शामिल है। 22 जुलाई को राजस्वकर्मियों ने गोड़धोइया पुल के पास वाले मकान पर भी निशान लगा दिया। परिजनों का कहना है कि निशान लगाने आए कर्मियों के सामने ही इद्रीश की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ा। स्थिति में सुधार होने पर घर लाए। शुक्रवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बीआरडी मेडिकल काॅलेज में शनिवार की सुबह उनका देहांत हो गया।