फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accident in scorpio

Gorakhpur News: खड़ी स्कार्पियो में रोडवेज बस ने मारी टक्कर

Wed, 23 Aug 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
accident in scorpio
गुलरिहा में दुर्घटना के बाद छतिग्रस्त स्कॉर्पियो और रोडवेज बस
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सराय गुलरिहा पेट्रोल पंप के पास गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर विपरीत दिशा में खड़ी स्कार्पियो में रोडवेज बस ने ठोकर मार दी। दोनों गाड़ियों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगो ने रोडवेज बस का पीछा किया तो चालक 100 मीटर दूर गाड़ी खड़ी कर भाग गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुढ़ाडीह निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामभोग सिंह, ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार के साथ मंगलवार की दोपहर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से सराय गुलरिहा गए थे। स्कॉर्पियो को पेट्रोल पंप के पास गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन के विपरीत लेन में खड़ी कर कंप्यूटर की दुकान पर कुछ कागजात प्रिंट करा रहे थे। इसी बीच महराजगंज की तरफ से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस ने स्कॉर्पियो में ठोकर मार दी। चालक बस लेकर भागने लगा तो आसपास के लोगो ने पीछा किया। चालक 100 मीटर आगे गाड़ी सड़क पर खड़ी कर भाग गया। जबकि परिचालक पास के एक घर में छिप गया। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस बस को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed