फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accident in PPganj, Nepalese passenger injured

Gorakhpur News: पीपीगंज में हादसा, नेपाली यात्री घायल

Sun, 09 Jun 2024 05:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Accident in PPganj, Nepalese passenger injured
पीपीगंज (गोरखपुर)। रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर जा रही कार पीपीगंज थाना क्षेत्र में डीसीएम से शुक्रवार की देर रात टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार चालक और तीन नेपाली यात्री घायल हो गए। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने चालक समेत सभी घायलों को इलाज के लिए जंगल कौड़ियां सीएचसी भेजा, जहां से गम्भीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहियां गांव निवासी अभिषेक अपनी कार में नेपाली सवारी बैठाकर गोरखपुर से आ रहे थे। इसी बीच चकिया चौराहे के पास स्थित महन्त अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय के पास पीपीगंज की तरफ़ से गोरखपुर जा रही डीसीएम ट्रक ने कार में ठोकर मार दी। जिससे कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी चला रहा अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया है। कार में तीन व्यक्ति सवार थे जिसकी पहचान नेपाल निवासी सूजन गुरुंग (30), प्रवीण गुरुंग (28), ओम शेरपा (40) के रूप में हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed