{"_id":"683bf849203adad8400e2274","slug":"accident-happened-while-repairing-electricity-fault-in-gorakhpur-lineman-climbing-the-pole-got-electrocuted-2025-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खंभे पर चढ़ फाल्ट ठीक कर रहा था, करंट लगने से नीचे गिरा लाइनमैन- गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खंभे पर चढ़ फाल्ट ठीक कर रहा था, करंट लगने से नीचे गिरा लाइनमैन- गंभीर रूप से घायल
Sun, 01 Jun 2025 12:22 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:22 PM IST
सार
धर्मशाला बाजर उपकेंद्र के सुमेर सागर पर बिजली फाल्ट ठीक करने के लिए लाइनमैन पहुंचे थे। फाल्ट वाले खंभे पर चढ़कर तार के जंपर को ठीक करने का काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक करंट वाले केबल के संपर्क में आ गए। बताया जा रहा है कि खंभे पर दो फीडर से केबल जा रहा था। एक केबल पर शटडाउन लिया था, जबकि दूसरे का शटडाउन नहीं लिया था।
विज्ञापन
बिजली केबल पर करंट लगने से चिपका लाइनमैन
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली निगम का एक लाइनमैन रविवार की सुबह फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। मौजूद साथ के साथियों ने आनन-फानन में घायल लाइनमैन को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बिजली के खंभे से सीधे नीचे जमीन पर गिरने की वजह से सिर में गंभीर चोट लग गई है।
धर्मशाला बाजर उपकेंद्र के सुमेर सागर पर बिजली फाल्ट ठीक करने के लिए लाइनमैन पहुंचे थे। फाल्ट वाले खंभे पर चढ़कर तार के जंपर को ठीक करने का काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक करंट वाले केबल के संपर्क में आ गए। बताया जा रहा है कि खंभे पर दो फीडर से केबल जा रहा था।
एक केबल पर शटडाउन लिया था, जबकि दूसरे का शटडाउन नहीं लिया था। इसी बीच फाल्ट ठीक करने के दौरान दूसरे फीडर के केबल के संपर्क में आ गया, इससे झटके में करंट लग गया और केबल पर ही चिपक गया। मौजूद दूसरे लाइनमैन ने तत्काल केबल के शटडाउनल को लेकर सीढ़ी पर चढ़कर लाइनमैन को चिपके केबल से दूर किया।
विज्ञापन
इस दौरान लाइनमैन केबल से नीचे जमीन पर आ गिरा। टाउनहाल बिजली घर के एक्सईएन आशीष चौहान ने बताया कि आरडीएसएस को लेकर एबीसी केवल बदलने का कार्य चल रहा था। शटडाउन दिया गया था। खंभे पर दो फीडर की बिजली आपूर्ति जाती है। जांच करवाया जाएगा कि आखिर कैसे केबल के संपर्क में आया और करंट लगा।