{"_id":"5fc3e32a8ebc3e9ba96a87cd","slug":"accident-gorakhpur-news-gkp375045377","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपती, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपती, पत्नी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपती, पत्नी की मौत
पति घायल, वैवाहिक समारोह में जाते समय कसैला बाबू के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर स्थित कसैला बाबू गांव पास वैवाहिक समारोह में जा रहे दंपती की बाइक को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में 32 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई। पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हर्रैया थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव निवासी इन्द्रसेन (38) अपनी पत्नी बंबा देवी के साथ बाइक से दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरसांव गद्दोपुर गांव में वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। रविवार देर शाम राम जानकी मार्ग पर कसैला बाबू गांव के पास ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बंबा देवी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इंद्रसेन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल इन्द्रसेन को सीएचसी दुबौलिया भेजा गया। जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।