{"_id":"612949d68ebc3e7a200ebb74","slug":"accessible-and-speedy-justice-priority-to-the-litigants-tej-pratap-tiwari-gorakhpur-city-news-gkp4070230110","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादकारियों को सुलभ व त्वरित न्याय प्राथमिकता : तेज प्रताप तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादकारियों को सुलभ व त्वरित न्याय प्राथमिकता : तेज प्रताप तिवारी
विज्ञापन

गोरखपुर। नवागत जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वादकारियों को सुलभ एवं त्वरित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। कार्यभार संभालने के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानू प्रकाश पांडेय, मंत्री अनुराग दुबे, बार काउंसिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
जानकारी के मुताबिक, तेज प्रताप तिवारी मूलत: इलाहाबाद जनपद के निवासी हैं। वर्ष 2008 में उच्चतर न्यायिक सेवा में चयनित हुए हैं। यहां आने के पूर्व मैनपुरी जनपद में जनपद न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। वह राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव के पद पर वर्ष 2012 से 2016 तक सेवा दे चुके हैं।