फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AC 3 economy coaches will be installed in all NER trains

Gorakhpur News: एनईआर की सभी ट्रेनों में लगेंगे एसी थ्री के इकोनॉमी कोच

Thu, 16 May 2024 04:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
AC 3 economy coaches will be installed in all NER trains

विज्ञापन
कृषक, पुष्पक, कोचीन समेत 11 जोड़ी ट्रेनों में 121 कोच लगाए गए
एक कोच में बढ़ जाएंगी आठ सीटें, दिल्ली तक किराया भी 150 रुपये कम

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे के सभी ट्रेनों में एसी थ्री के इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे। कोचीन, पुष्पक, कृषक, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत कुल 11 जोड़ी ट्रेनों में 121 कोच लगा दिए गए हैं। भविष्य में गोरखपुर से चलने वाली गोरखधाम, कुशीनगर, एलटीटी सुपरफास्ट, गरीब रथ में कोच की संरचना बदल जाएगी। इकोनॉमी कोच के लगने से प्रत्येक कोच में आठ सीटें बढ़ जाएंगी और किराया भी कम लगेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे में सबसे पहले इकोनॉमी कोच गोरखपुर से बनकर चलने वाली गोरखपुर से यशवंतपुर कोचीन एक्सप्रेस में लगाया गया। कोचीन एक्सप्रेस में अलग-अलग स्थानों के लिए तीन ट्रेनें चलती हैं। सभी में एसी थ्री की जगह इकोनॉमी कोच लगा दिए गए हैं। इसके अलावा छपरा-दिल्ली, मऊ-आनंद विहार में भी इकोनॉमी कोच लग गए हैं। अभी कुल 149 कोच लगाए गए हैं। इसमें 28 कोच स्पेशल ट्रेनों में लगे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जैसे-जैसे कोच मिलते जाएंगे, पुराने कोच को बदलकर इकोनॉमी वाले लगाए जाएंगे। इस कोच में यात्रा करने पर गोरखपुर से दिल्ली की यात्रा में करीब 80 रुपये कम लगेंगे। इकोनाॅमी एसी कोच फायर प्रूफ (अग्निरोधी) हैं, दरवाजे चौड़े हैं और सीटें आरामदायक हैं। सभी बर्थों पर लैपटाॅप व मोबाइल चार्जर प्वाइंट की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गरीब रथ के लिए 50 कोच आवंटित
गोरखपुर। एनईआर में तीन गरीब रथ चलती हैं। तीनों गरीब रथ में अब पुराने कोच बदलकर इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे। इसके लिए रेल प्रशासन ने 50 इकोनॉमी कोच आवंटित कर दिए हैं। पहले ये कोच मेल व एक्सप्रेस कोच में लगने थे, लेकिन अब गरीब रथ में इन्हें लगाने का निर्णय लिया है।


वर्जन
यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे में मांग के अनुरूप विशेष ट्रेनों के संचालन करने के साथ सीटिंग क्षमता बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। इसी क्रम में थर्ड एसी इकोनॉमी कोच लगाए जा रहे हैं, जिसमें कन्वेंशनल एलएचबी कोच की तुलना में ज्यादा सीटें हैं। सीट भी बेहतर आरामदायक है और किराया भी कम है।

-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ एनईआर

तीन बर्थ बेडरोल के लिए आरक्षित
गोरखपुर। इकोनाॅमी एसी कोच में 72 की जगह 83 बर्थ हैं। पहले सभी यात्रियों को बुक किया जा रहा था, लेकिन बेडरोल की मांग होने के बाद अब तीन बर्थ को बेडरोल के लिए आरक्षित कर दिया गया है। यानी एक कोच में और आठ लोग यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed