फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ABVP is developing the ideology of nationalism: Mayank Rai

राष्ट्रवाद की विचारधारा विकसित कर रही एबीवीपी : मयंक राय

Tue, 26 Sep 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 26 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
ABVP is developing the ideology of nationalism: Mayank Rai
-एबीवीपी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एबीवीपी गोरक्षप्रांत के सहमंत्री मयंक राय ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व होता है। एबीवीपी राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर विद्यार्थियों के बीच शिक्षा, चरित्र व संस्कार के भाव को विकसित कर रही है। वह सोमवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर मुख्य द्वार पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
एबीवीपी गोरक्ष प्रांत के राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख ऋषभ सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन की रीढ़ है। इस सदस्यता अभियान में जुड़ने वाले छात्र एवं छात्राओं को साथ लेकर विद्यार्थी परिषद आगामी शैक्षणिक सत्र में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेगी।विश्वविद्यालय इकाई मंत्री चंद्रपाल यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर सदस्यता अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रांत सविष्कार संयोजक शक्ति सिंह, अभिनव सिंह, अंकित मिश्रा, अनुराग मिश्रा, संजीव त्रिपाठी, सौम्या गुप्ता, शुभम राव, अभिजित शर्मा, आलोक गुप्ता, दीपक पांडेय, प्रतीक सिंह, आदित्य सिंह, विवेक सिंह, अभिषेक मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed