फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ABVP demonstrated, demanded CBI inquiry into NEET UG

Gorakhpur News: एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, नीट यूजी की सीबीआई जांच की मांग

Wed, 06 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 06 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
ABVP demonstrated, demanded CBI inquiry into NEET UG
फोटो-
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन के दौरान एनटीए का पुतला भी फूंका

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2024) के आयोजन के दौरान गड़बड़ी से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नाराजगी है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया व परीक्षा परिणाम पर उठ रहे प्रश्नों के समाधान के लिए सीबीआई जांच की मांग करते हुए सोमवार को एबीवीपी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एनटीए का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि इस परीक्षा के आयोजन के दिन ही देश के अलग-अलग हिस्सों में गड़बड़ियां सामने आईं थीं और सॉल्वर भी पकड़े गए। साथ ही कुछ स्थानों पर प्रश्न पत्र बांटने आदि में भी गड़बड़ी मिली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा के आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां नहीं की थीं।
विज्ञापन

प्रांत सहमंत्री अर्पित कसौधन ने कहा कि नीट-यूजी के परिणाम के संदर्भ में अभ्यर्थियों के बीच गड़बड़ी का संदेह है, इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नीट के परिणाम में एक ही सेंटर से कई टॉपर्स होने से इस वर्ष के परीक्षा परिणाम पर कई तरह का संदेह उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर मंत्री शुभम गोविंद राव ने कहा कि नीट परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों की आत्महत्या करने के मामले हुए हैं, जो अत्यंत दुखद है। इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए जिससे छात्रों में परीक्षा के आयोजन को लेकर भरोसे की स्थिति बने। इस दौरान संपदा द्विवेदी, ओमकार मिश्रा, दीपक पांडेय, आदित्य प्रताप सिंह, वैभव सिंह, आदित्य त्यागी, धीरज सिंह, विवेक सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed