{"_id":"5fe38a918ebc3e3c86121f92","slug":"absend-gorakhpur-news-gkp378076529","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी में दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी में दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए ने मानदेय रोकने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बीएसए ने रामनगर और सल्टौआ ब्लॉक के सात प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम कमियां मिलने पर जिम्मेदार से 15 दिन के अंदर जवाब तलब किया है।
बीएसए जगदीश शुक्ला ने बुधवार को सल्टौआ के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे। यहां सीढ़ी, रैन वाटर का पाइप टूटा था। दीवारों में पेंट नहीं कराया गया था। आरओ , सोलर पैनल खराब पड़ा था। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक राम चंद्र यादव और वार्डेन को आदेशित किया कि 15 दिन में कमी को पूरा करके फोटोग्राफ सहित कार्यालय में जमा करें। बीआरसी सल्टौआ में शौचालय में साफ सफाई नहीं थी। कंप्यूटर आपरेटर अर्जुन सिंह यादव और सहायक लेखाकार जयवीर सिंह अनुपस्थित रहे। बीईओ को दोनों का एक दिन का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। उच्च प्राथमिक स्कूल सल्टौआ में सहायक अध्यापक रमेश कुुमार अनुपस्थित मिले। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामनगर में भी कई खामियां मिली। इसे 15 दिन में दूर करने को कहा। बीआरसी रामनगर में सफाई नहीं मिली। कंपोजिट स्कूल नरखोरिया के परिसर में जमीन का समतलीकरण और बाउंड्रीवाल नहीं हुआ था। प्रधानाध्यापक को 15 दिन में कमी को पूरा करके फोटोग्राफ सहित कार्यालय में जमा करने को कहा।