फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Absconded with money and jewelery of a woman going by auto

Gorakhpur News: ऑटो से जा रही महिला के रुपये और जेवर लेकर उचक्के फरार

Thu, 13 Jun 2024 03:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Absconded with money and jewelery of a woman going by auto
गोला (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के चंद चौराहे पर ऑटो से जा रही महिला के जेवर और 28 हजार रुपये लेकर उचक्के फरार हो गये। वह रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। आरोप है कि तीनों उचक्के भी ऑटो में सवार थे और धक्का देकर उसे गिरा दिया। इसके बाद अटैची समेत उसमें रखा जेवर व नकदी लेकर चले गये। मौके पर पहुंची गोला पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


बड़हलगंज थाना क्षेत्र के नीबी निवासी प्रभावती मदरिया चौराहे से आटो में सवार होकर गोला थाना क्षेत्र के खिरकिटा दुबे में रिश्तेदार के घर जा रही थी। प्रभावती ने बताया कि कुछ दूर आगे जाने के बाद ऑटो में दो युवक और बैठे। इसके बाद दोनों चालक से बात करते हुए अपने हाथ में लाॅकेट लिया और उसके पास रखे झोले में गिरा दिया। जिसे वह ढूंढने के लिए उससे झोला ले लिया। आटो जैसे ही गोला कस्बा के चंद चौराहे के पास पहुंचा तो वह दोनों उसे बातचीत करने लगे।
विज्ञापन

इधर चालक आटो लेकर चौराहे के आगे विद्युत उपकेंद्र के पास लेकर चला गया। जहां खाली स्थान देखकर चालक ने आटो रोक दिया। इसके बाद वह तीनों अटैची लेकर फरार हो गये। प्रभावती ने बताया कि अटैची में नकदी समेत पाजेब, सोने का मंगलसूत्र और कान की बाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed