फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aashiq mood inspector Deepak Singh sacked in Basti

युवती से अश्लील चैट मामला: आशिक मिजाज दरोगा दीपक सिंह बर्खास्त, ऐसे करता था लोगों को परेशान

Mon, 12 Jul 2021 06:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jul 2021 06:23 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र की युवती ने उच्चाधिकारियों से की थी शिकायत, नियुक्ति प्राधिकारी आईजी ने 10 जुलाई को किया बर्खास्त, 31 मार्च 2020 को कोतवाली के सोनपार से शुरू हुआ था मामला।

विज्ञापन
Aashiq mood inspector Deepak Singh sacked in Basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

बस्ती जिले में युवती से अश्लील चैट और आपत्तिजनक व्यवहार, उत्पीड़न करने के आरोप में निलंबित दरोगा दीपक सिंह को पुलिस की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की शिकायत के बाद 19 मार्च को उसे निलंबित कर 21 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन


18 जून को जेल से जमानत पर छूटने के बाद एडीजी स्तर से उसे जनपद बहराइच से संबंद्ध कर दिया गया था। नियुक्त प्राधिकारी आईजी एके राय के मुताबिक, आरोपी दीपक सिंह पर दर्ज मुकदमे की तफ्तीश में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद विभागीय नियमानुसार उसे 10 जुलाई को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली के सोनूपार चौकी क्षेत्र की निवासी युवती ने शिकायत की थी कि 31 मार्च 2020 को अपनी दादी की दवा लेने के लिए घर से निकली थी। सोनूपार चौकी पर तैनात दारोगा दीपक सिंह ने उसे रोका और कागजात चेकिंग के बहाने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसी दिन से आरोपी दारोगा उसके नंबर पर कॉल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने जब इसकी शिकायत की तो उसके पट्टीदारी के विवाद को आधार बनाकर फर्जी आरोपों में उसके परिवारवालों पर ताबड़तोड़ कई मुकदमे दर्ज कर दिए गए। युवती इस प्रकरण को लेकर उच्चाधिकारियों और महिला आयोग तक दरोगा की शिकायत करती रही।

एसपी आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, बर्खास्तगी आदेश के अनुपालन के लिए एसपी बहराइच को भेज दिया गया। दीपक सिंह गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के सोनबरसा बाजार का मूल निवासी है।

 

सीएम के संज्ञान लेने के बाद सुर्खियों में आया था प्रकरण

मुख्यमंत्री के संज्ञान में जब यह प्रकरण आया और सीएम ने जब एडीजी गोरखपुर से रिपोर्ट तलब की तो यह प्रकरण एकाएक सुर्खियों में आ गया। उसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एडीजी अखिल कुमार यहां जांच करने पहुंचे और शाम तक प्रथम दृष्ट्या प्रकरण को दबाने में संलिप्त पाए गए कोतवाल से लेकर बीट सिपाही तक 12 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए।  

इसके बाद सभी पर मुकदमे दर्ज हुए और 21 मार्च को मुख्य आरोपी दरोगा दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में शासन स्तर से तत्कालीन सीओ सिटी रहे गिरीश सिंह को शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया था। कुछ दिन बाद तत्कालीन एसपी हेमराज मीणा का भी तबादला कर दिया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed