फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aarush took five wickets and was named Player of the Match in the Future Champs Cricket Series Under-16 competition.

क्रिकेट : नीना थापा ने देवरिया क्रिकेट क्लब को हराया

Wed, 03 Jun 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Aarush took five wickets and was named Player of the Match in the Future Champs Cricket Series Under-16 competition.
- आरुष ने झटके पांच विकेट, मिला प्लेयर ऑफ द मैच- फ्यूचर चैंप क्रिकेट सीरीज अंडर-16 प्रतियोगिता
विज्ञापन


गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही फ्यूचर चैंप क्रिकेट सीरीज अंडर-16 के मुकाबले में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवरिया क्रिकेट क्लब को 85 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 229 रन बनाए। अर्णव निषाद ने 65 गेंद में 66 रन की शानदार पारी खेली। गोलू गुप्ता ने 53 रन का योगदान दिया। मध्यक्रम में उतरे प्रतीक कुमार ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंद में 61 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और तीन छक्के जड़े। देवरिया क्रिकेट क्लब की ओर से रवि राजभर ने तीन विकेट, अनीश यादव ने दो विकेट और प्रियांशु त्रिपाठी और सन्नी यादव ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

230 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित लक्ष्य से काफी दूर रह गई और 144 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रीतम कुशवाहा ने 48 रन, आर्यन शर्मा ने 39 रन और कुंदन रस्तोगी ने 30 रन बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की ओर से ऑफ स्पिनर आरुष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.3 ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट झटके। कप्तान अनमोल सिंह ने भी दो विकेट हासिल कर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरुष कुमार को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed