फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A youth was duped of Rs 1.21 lakh on the pretext of sending him abroad.

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से 1.21 लाख रुपये हड़पे

Mon, 02 Mar 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 02 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 1.21 lakh on the pretext of sending him abroad.
- शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


पादरी बाजार। शाहपुर थाना क्षेत्र में एक युवक से विदेश भेजने का झांसा देकर 1.21 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शनिवार को शाहपुर पुलिस ने दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी धनंजय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र के ग्राम तेनुई निवासी रविशंकर मिश्रा ने एसपी सिटी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक साल पहले रोजगार की तलाश में वह गोरखपुर आए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात धनंजय सिंह से हुई, जो बिहार के सिवान जिले के ग्राम हरनाथपुर का रहने वाला है और दिल्ली के मंगोलपुरी में रहता है। आरोपी ने रविशंकर से विदेश (लीबिया) में नौकरी दिलवाने का वादा किया। झांसे में आकर रविशंकर ने धनंजय को 1.21 रुपये दे दिए।
विज्ञापन

कुछ समय बाद आरोपी ने फर्जी वीजा दिया, जिसे लेकर दिल्ली एयरपोर्ट गया तो फर्जी होने की जानकारी हुई। इसके बाद आरोपी ने फिर से एक और फर्जी वीजा और ऑफर लेटर दिया, जो जांच में फर्जी निकला। इसके बाद आरोपी से रुपये मांगने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed