फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man was stabbed to death by his cousins in the GIDA area of Gorakhpur.

UP: चचेरे भाई ने चाकू से गोदकर की हत्या, मौसी से प्रेम संबंध से नाराज था आरोपी- शराब पिलाकर सीने में मारे चाकू

Mon, 15 Jun 2026 01:21 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 15 Jun 2026 01:21 PM IST
सार

रविवार देर रात करीब एक बजे उसका चचेरा भाई विनय उसे घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक ईंट भट्ठे पर ले गया। वहां पहले से विनय की मौसी का बेटा और कुछ अन्य युवक मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर विजय को शराब पिलाई। नशे की हालत में पहुंचने के बाद विनय और उसके साथियों ने विजय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके सीने समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए गए।

विज्ञापन
A young man was stabbed to death by his cousins in the GIDA area of Gorakhpur.
रोते बिलखते परिजन, मृतक युवक की फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 गीडा थाना क्षेत्र के बनगावां गांव में रिश्तों के विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर शराब पिलाने के बाद युवक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बनगावां निवासी विजय पाल (28) पुत्र कृष्ण कुमार दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता पूर्व प्रधान रह चुके हैं। विजय और उसका छोटा भाई बेंगलुरु में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। विजय छह दिन पहले ही गांव आया था।

विज्ञापन
Trending Videos

रविवार देर रात करीब एक बजे उसका चचेरा भाई विनय उसे घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक ईंट भट्ठे पर ले गया। वहां पहले से विनय की मौसी का बेटा और कुछ अन्य युवक मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर विजय को शराब पिलाई।

नशे की हालत में पहुंचने के बाद विनय और उसके साथियों ने विजय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके सीने समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए गए। हमलावर उसे मरा समझकर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल विजय किसी तरह गांव पहुंचा और शोर मचाया। परिजन और ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान भोर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विजय का अपने चचेरे भाई की सगी मौसी से प्रेम संबंध था। इसे लेकर गांव में भी चर्चा रहती थी। इसी बात से नाराज विनय ने विजय की हत्या की साजिश रची थी।

विजय के गांव आने की जानकारी मिलने पर उसने वारदात की योजना बनाई और साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी विनय की पहचान कर ली गई है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed