{"_id":"6a27336df212f270ea0731ee","slug":"a-young-man-was-seen-wandering-around-at-night-in-the-pipraich-area-and-a-crowd-gathered-as-soon-as-a-commotion-was-raised-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1347394-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चोर समझकर युवक को ग्रामीणों ने पीटा, पीआरवी ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चोर समझकर युवक को ग्रामीणों ने पीटा, पीआरवी ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के भरपुरवा गांव में रविवार रात ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) ने उसे भीड़ से छुड़ाकर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस की जांच में युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में युवक की पहचान पीलीभीत जिले के 25 वर्षीय रोहित स्वरूप के रूप में हुई है।
मामला पिपराइच थाना क्षेत्र के भरपुरवा गांव का है। गांव निवासी रामप्रताप प्रसाद भारती रविवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। करीब 11 बजे उन्होंने घर के आसपास एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते देखा, जिसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ को अपनी ओर आता देख युवक भागने लगा लेकिन इसी दौरान वह एक खंभे से टकराकर गिर पड़ा। गिरने के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी।
इसी बीच सूचना पर पहुंची पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर युवक को भीड़ से छुड़ाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं प्रतीत हो रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है और अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।