Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man was murdered by slitting his throat with an axe in the Tiwaripur police station area of Gorakhpu

कुल्हाड़ी से कर दिया कत्ल: दावत में हुई अदावत, दोस्त ही बन बैठा जानी दुश्मन- हल्दी में शामिल होने गया था घर से

Tue, 02 Dec 2025 03:35 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 02 Dec 2025 03:35 PM IST
सार

आयुष ने पूछताछ में बताया कि कार्यक्रम से निकलने के बाद दोस्तों ने दारू पार्टी की, जिसके दौरान रुपये के लेन9देन को लेकर विवाद शुरू हुआ। यह कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई और आरोप है कि आयुष और उसके साथियों ने धारदार हथियार से अंबुज का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
A young man was murdered by slitting his throat with an axe in the Tiwaripur police station area of Gorakhpu
मृतक अबुंज की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तिवारीपुर थाना क्षेत्र में 26 नवंबर की रात हुए अंबुज मणि हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 20 वर्षीय अंबुज अपने दोस्तों के साथ एक परिचित के हल्दी कार्यक्रम में गया था लेकिन घर लौटने से पहले ही उसकी जिंदगी खत्म कर दी गई।

विज्ञापन


अंबुज के पिता संतोष मणि त्रिपाठी प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा लगभग छह महीने पहले आयुष नामक युवक के संपर्क में आया था। 26 नवंबर को भी वह आयुष और कुछ अन्य दोस्तों के साथ एर्टिगा कार से हल्दी कार्यक्रम में शामिल होने निकला था। 

विज्ञापन
Trending Videos

आयुष ने पूछताछ में बताया कि कार्यक्रम से निकलने के बाद दोस्तों ने दारू पार्टी की, जिसके दौरान रुपये के लेन9देन को लेकर विवाद शुरू हुआ। यह कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई और आरोप है कि आयुष और उसके साथियों ने धारदार हथियार से अंबुज का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

अंबुज के गायब होने की सूचना मिलने पर पिता संतोष मणि ने आयुष से पूछताछ की। वह बताते हैं कि आयुष अक्सर उनके मोहल्ले में आता रहता था और हड़हवा फाटक के पास समय बिताता था। अंबुज की खोजबीन के दौरान वे पुलिस के साथ आयुष के घर भी गए, जहां उसने पहले बताया कि हल्दी कार्यक्रम के बाद मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

यह बात सुनकर संतोष मणि ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आयुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आयुष ने रुपये के विवाद में हत्या करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

मूल रूप से कैंपियरगंज निवासी संतोष मणि के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और अंबुज सहित दो बच्चे थे। अंबुज के अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य साथियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

पकड़े जाने के डर से ले गए महराजगंज
जांच में सामने आया कि हत्या लेन-देन के विवाद के चलते हुई थी। आरोपी युवकों ने पुलिस को बताया कि उन्हें डर था कि यदि गोरखपुर में शव मिला तो पकड़े जाएंगे। आरोपियों के मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल के पास मिले हैं। तिवारीपुर पुलिस ने गुमशुदगी के प्राथमिकी में हत्या, अपहरण, साक्ष्य नष्ट करने और षड़यंत्र की धाराएं जोड़ दी हैं। इस घटना में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed