{"_id":"68bd1aca3b8a9dbdce006395","slug":"a-young-man-was-killed-by-attacking-him-with-a-sharp-weapon-in-chiluatal-gorakhpur-he-died-during-treatment-2025-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: युवक ने गाली का जताया विरोध, मनबढ़ों ने धारदार हथियार से कर दी हत्या- जान बचाने के लिए लगाई लगाई थी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवक ने गाली का जताया विरोध, मनबढ़ों ने धारदार हथियार से कर दी हत्या- जान बचाने के लिए लगाई लगाई थी दौड़
Sun, 07 Sep 2025 11:10 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:10 AM IST
सार
बरगदवा निवासी राहुल चौहान (27) पुत्र लालू चौहान शनिवार की शाम लगभग 8 बजे के आसपास बरगदवा चौराहे से घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में अभी एक मेडिकल स्टोर की दुकान के पास पहुंचा ही था कि पुरानी रंजिश को लेकर दीपू उर्फ संदीप चौहान अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसे घेरकर रोक लिया।
विज्ञापन
हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने किया घेराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा निवासी एक युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में देर रात युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई अशोक चौहान पुत्र लालू चौहान की तहरीर पर एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बरगदवा निवासी राहुल चौहान (27) पुत्र लालू चौहान शनिवार की शाम लगभग 8 बजे के आसपास बरगदवा चौराहे से घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में अभी एक मेडिकल स्टोर की दुकान के पास पहुंचा ही था कि पुरानी रंजिश को लेकर दीपू उर्फ संदीप चौहान अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसे घेरकर रोक लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान उन युवकों ने राहुल को घेर कर धमकी देने के साथ उसे अभद्र गाली देकर धमकी देने लगे। इस दौरान राहुल ने उनसे गाली देने पर एतराज जताया। इसी बीच आरोपी दीपू के साथ मौजूद अन्य लोगों ने राहुल पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान राहुल ने भागने का प्रयास किया और दौड़कर थोड़ी दूर भागा भी। लेकिन, थोड़ी दूर जाने के बाद वह जमीन पर गिर गया। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन राहुल को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे और इलाज के लिए भर्ती कराया। देर रात राहुल की मौत हो गई।
मौत की सूचना से आक्रोशित रविवार को भोर लगभग 5 बजे के आस पास दर्जनों महिलाएं रोड जाम करने की नियत से बरगदवा चौराहा पहुच गई, जिन्हें बाद में पुलिस ने समझा कर शांत करवाया। बताया जाता है कि इस विवाद में एक आरोपी का हाथ भी घायल हुआ है। पुलिस मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार करवा रही है।