फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man was kidnapped while visiting his brother in jail, beaten up and left on the expressway.

Gorakhpur News: जेल में भाई से मिलने जा रहे युवक का अपहरण, मारपीट कर एक्सप्रेसवे पर छोड़ा

Sun, 18 Jan 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 01:14 AM IST
सार

आरोप है कि निगम भारती और उसके साथियों ने अमन को जबरन थार में बैठा लिया। जब अमन की मां ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान आरोपी तेज रफ्तार में वाहन लेकर मौके से भाग निकले। पीड़ित का आरोप है कि रास्ते में उसका मोबाइल फोन बंद कर दिया गया और उसे बेरहमी से पीटा गया जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
A young man was kidnapped while visiting his brother in jail, beaten up and left on the expressway.
पहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटा अमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला कारागार में बंद अपने भाई से मिलने जा रहे युवक का ब्लैक थार सवार युवकों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। आरोप है कि युवक को पीट कर सिकरीगंज में लिंक एक्सप्रेसवे पर छोड़ दिया गया। मामले में शाहपुर पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने थार वाहन बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में वारदात की वजह 60 हजार रुपये का लेन-देन का विवाद सामने आई है। शाहपुर पुलिस ने खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव निवासी निगम भारती, श्याम सुंदर, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के शैलेंद्र निषाद और बांसगांव थाना क्षेत्र के शुभम यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

खोराबार के भैंसहा बाढ़न निवासी अमन कुमार राव शनिवार को अपनी मां सीमा देवी के साथ जिला कारागार गोरखपुर आए थे। अमन का भाई हर्ष कुमार हत्या की कोशिश के एक मामले में जेल में है। बताया जा रहा है कि शाहपुर इलाके में जेल परिसर के आसपास ही खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव निवासी निगम भारती अपने साथियों के साथ ब्लैक थार वाहन से वहां पहुंचा।

आरोप है कि निगम भारती और उसके साथियों ने अमन को जबरन थार में बैठा लिया। जब अमन की मां ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान आरोपी तेज रफ्तार में वाहन लेकर मौके से भाग निकले। पीड़ित का आरोप है कि रास्ते में उसका मोबाइल फोन बंद कर दिया गया और उसे बेरहमी से पीटा गया जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

कुछ दूरी तय करने के बाद आरोपियों ने अमन को सिकरीगंज में लिंक एक्सप्रेसवे पर छोड़ दिया और भाग गए। किसी तरह अमन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खोराबार थाना क्षेत्र के निगम भारती और श्याम सुंदर, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के शैलेंद्र निषाद तथा बांसगांव थाना क्षेत्र के शुभम यादव को हिरासत में ले लिया है। घटना में प्रयुक्त ब्लैक थार वाहन भी पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया है कि पीड़ित अमन कुमार और मुख्य आरोपी निगम भारती के बीच पहले से 60 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। रुपये वापस न मिलने की रंजिश में ही अपहरण और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया। पहले भी इनमें विवाद हो चुका है।

मामले में साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed