फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man was crushed to death by a tractor over a land dispute.

Gorakhpur News: जमीन विवाद में युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का मामला

Fri, 14 Nov 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
A young man was crushed to death by a tractor over a land dispute.
राजस्व पैमाइश के बाद बढ़ा विवाद, कई बार थाना और तहसील दिवस तक पहुंचा था मामला
विज्ञापन

- चकबंदी के दौरान रोशन के पिता उदयभान सिंह के नाम दर्ज भूमि को उनके पटीदारों ने करा दिया था खारिज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के जंगल मठिया गांव में बृहस्पतिवार सुबह जमीन के विवाद की शुरुआत पैमाइश के बाद से शुरु हुई थी। दोनों पक्ष कई बार इसकी शिकायत लेकर थाना और तहसील में गए थे, लेकिन हर बार मामला टाल दिया जाता था।
जानकारी के अनुसार, रामगोपाल पासवान और आरोपी रोशन सिंह के बीच पिछले 17 वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, चकबंदी के दौरान रोशन सिंह के पिता उदयभान सिंह के नाम दर्ज जमीन को उनके पटीदारों ने खारिज करा दिया था। बाद में उस जमीन के कुछ हिस्से को पट्टीदार गोपी सिंह ने रामगोपाल पासवान के नाम 18 कट्ठा भूमि का बैनामा कर दिए। इसको लेकर रोशन सिंह की मां इंद्रावती देवी ने न्यायालय में वाद दाखिल किया था।
विज्ञापन

कई वर्षों तक चले केस के बाद नौ कट्ठा भूमि का फैसला रोशन सिंह के पक्ष में हुआ। आदेश के बाद राजस्व टीम ने पैमाइश कर कब्जा खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन इसी को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई। इसके बावजूद रामगोपाल पासवान ने उसी विवादित जमीन पर धान की फसल की बोआई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे रामगोपाल कंबाइन मशीन लेकर फसल की कटाई करने पहुंचे तो रोशन सिंह ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद वे अपने-अपने घर लौट गए। कुछ देर बाद आरोपी रोशन सिंह अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचा और धान की फसल जोतने लगा। जब रामगोपाल ने विरोध किया तो विवाद फिर भड़क उठा। गुस्से में आए रोशन सिंह ने ट्रैक्टर चढ़ाकर रामगोपाल पासवान व उनके पुत्रों को कुचल दिया, जिससे उनके बेटे विपिन की मौके पर मौत हो गई।

-
पति की मौत की खबर सुनकर घर में मचा कोहराम
हादसे में पति रामगोपाल पासवान की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी अंजू देवी और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंजू देवी बार-बार बेहोश हो जा रहीं थीं। यह कह रही थीं कि अब परिवार का भरण पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed