फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man was beaten with a belt due to an old rivalry; the video went viral

युवक को बेल्ट से पीटा: 2 बाइक सवार 4 युवकों ने बीच सड़क रोका, चाबी छीनी और घसीटकर की बेरहमी से की पिटाई

Thu, 19 Mar 2026 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 03:18 AM IST
सार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट बाजार निवासी मोहम्मद जैद बुधवार दोपहर अपने मित्र साजिद के साथ बाइक से शहर की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में पिपराइच थाना क्षेत्र के झुंगिया बाजार हनुमान मंदिर के पास दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
A young man was beaten with a belt due to an old rivalry; the video went viral
युवक की खींचकर ले जा रहे थे मनबढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र के भटहट बाजार में एक युवक अपने मित्र के साथ गोरखपुर जा रहा था कि रास्ते में दो बाइक पर सवार युवकों ने उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी। उस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मनबढ़ बाइक छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट बाजार निवासी मोहम्मद जैद बुधवार दोपहर अपने मित्र साजिद के साथ बाइक से शहर की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में पिपराइच थाना क्षेत्र के झुंगिया बाजार हनुमान मंदिर के पास दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवकों ने मोहम्मद जैद को बाइक से खींचकर लात-घूंसे और बेल्ट से पीटा। घायल युवक का मित्र साजिद भागकर गुलरिहा थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मनबढ़ युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आरोपी युवकों की बाइक को थाने पर लाकर पिपराइच पुलिस को सौंप दिया। घायल युवक ने बताया कि यह हमला लगभग 11 महीने पुरानी रंजिश का नतीजा है। प्रभारी निरीक्षक पिपराइच अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed