फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man was beaten up on the road and an FIR was lodged.

Gorakhpur News: रास्ते में घेरकर युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 08 Mar 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 08 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up on the road and an FIR was lodged.
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के चौरा गांव में युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंची मां और जेठानी को भी आरोपियों ने पीट दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर राजेश यादव, उसके बेटे दीपक यादव, अरविंद यादव, गोविंद यादव व जयचंद यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम चौरा निवासी रंभा देवी के अनुसार, चार मार्च की शाम करीब छह बजे उनका पुत्र आकाश यादव घर से बाजार की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में राजेश यादव के घर के सामने राजेश यादव, उसके बेटे दीपक यादव, अरविंद यादव, गोविंद यादव व जयचंद यादव ने उसे घेर लिया और गाली देते हुए लाठी-डंडा व ईंट से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर रंभा देवी व उनकी जेठानी सुमित्रा देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे दोनों को चोटें आईं। दोनों ने अस्पताल में इलाज कराया। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed