{"_id":"69eabaa3330e74838b0a87e9","slug":"a-young-man-was-attacked-over-an-old-rivalry-his-hand-was-broken-after-being-beaten-with-a-stick-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1298465-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, डंडे से पीटकर तोड़ा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, डंडे से पीटकर तोड़ा हाथ
Fri, 24 Apr 2026 06:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के सरैया सरदारनगर स्थित न्यू कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने डंडे से वार कर उसका हाथ फ्रैक्चर कर दिया और बाद में उसके घर में घुसकर दोबारा मारपीट की।
सरैया न्यू कॉलोनी निवासी सचिन साहनी ने बताया कि 15 अप्रैल की शाम करीब सात बजे गांव के ही अमरजीत गौड़, अनिल व सुधीर ने उसे चरनी के पास घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया। पीड़ित के मुताबिक, जान बचाने के लिए वह किसी तरह भागकर अपने घर पहुंचा लेकिन आरोपी वहां भी पीछे-पीछे घुस आए और फिर से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया, तब जाकर उसकी जान बच सकी। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में तीन हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।