फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man injured in a road accident at Asuran Chowk has died.

Gorakhpur News: असुरन चौराहे पर सड़क हादसे में घायल एक युवक की मौत, घर के इकलौते कमाने वाले थे अखिलेश

Tue, 23 Dec 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 12:41 AM IST
सार

एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अखिलेश यादव शहर के एक मॉल में काम करते थे। शनिवार को वह अपने एक साथी के साथ कार से मेडिकल कॉलेज की ओर गए थे। देर रात लौटते समय करीब एक बजे शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन चौराहे पर पहुंचे, तभी अचानक अनियंत्रित होकर तिराहे पर बने गोलंबर से टकरा गए।

विज्ञापन
A young man injured in a road accident at Asuran Chowk has died.
असुरन चौराहे पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अखिलेश की फाइल फोटो

विस्तार

शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन चौराहे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में घायल अखिलेश यादव (30) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। हादसे के बाद युवक अखिलेश की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भिजवाया है।
विज्ञापन


एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अखिलेश यादव शहर के एक मॉल में काम करते थे। शनिवार को वह अपने एक साथी के साथ कार से मेडिकल कॉलेज की ओर गए थे। देर रात लौटते समय करीब एक बजे शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन चौराहे पर पहुंचे, तभी अचानक अनियंत्रित होकर तिराहे पर बने गोलंबर से टकरा गए।
विज्ञापन


इसमें कार के परखचे उड़ गए। जबकि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अखिलेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। शाहपुर पुलिस ने सोमवार को अखिलेश यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के इकलौते कमाने वाले थे अखिलेश
अखिलेश दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर थे। सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। अखिलेश के पिता विद्या यादव किसान हैं और खेती-किसानी से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अखिलेश घर का प्रमुख कमाऊ सदस्य थे। वह शहर के एक मॉल में नौकरी करते थे।


अखिलेश की पत्नी अनुपम देवी गृहिणी हैं। दंपती का एक साल का पुत्र सिद्धार्थ है। अखिलेश की असामयिक मौत से पत्नी, मासूम बेटे और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed