{"_id":"6a2346684d3e10bb140f1244","slug":"a-young-man-from-tharauli-in-siddharthnagar-district-went-missing-from-the-psychiatric-ward-of-the-medical-college-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1344707-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी : मानसिक रोग विभाग से युवक लापता, भटहट में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी : मानसिक रोग विभाग से युवक लापता, भटहट में मिला
Sat, 06 Jun 2026 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)।
सिद्धार्थनगर जिले के थरौली निवासी एक युवक मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के वार्ड से लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। देर शाम वह भटहट के पास मिल गया।
जानकारी के अनुसार, युवक की मानसिक स्थिति बिगड़ने पर बृहस्पतिवार की रात इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब परिजन दवा लेने के लिए अस्पताल परिसर में गए हुए थे। लौटने पर वह बेड से गायब मिला। परिजनों ने अस्पताल परिसर में काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना मेडिकल चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें युवक सुबह करीब साढ़े दस बजे अस्पताल गेट से बाहर जाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। देर शाम वह भटहट के पास से मिल गया।